फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भंडारे के बाद सजाया गया बालाजी का संकीर्तन दरबार

विज्ञापन
बीसलपुर के संतोषी माता मंदिर में हुआ कन्या भोज स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बीसलपुर। महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा के उपलक्ष्य में शनिवार को नगर के बख्तावर मोहल्ला स्थित संतोषी माता मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। शाम को बालाजी का संकीर्तन दरबार सजाया गया।
विज्ञापन

दोपहर में शुरू हुए भंडारे में सर्व प्रथम कन्या भोज का आयोजन किया गया। उसके बाद भंडारा शुरू हुआ। जो शाम तक चलता रहा। भंडारे में काफी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को बालाजी का संकीर्तन दरबार सजाया गया। श्रद्धालुओं ने बालाजी की पूजा-अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ भी हुआ। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। कार्यक्रम में शिवेंद्र नाथ शुक्ल, सुवनेश पाठक, शगुन रस्तोगी, मधुर रस्तोगी, शुभम अग्रवाल, हर्षित भारद्वाज आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें