फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा-सपा की लड़ाई में बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा और सपा की लड़ाई में बसपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई है। बसपा के टिकट से बीसलपुर में तीन बार विधायक रहे अनीस अहमद उर्फ फूल बाबू को इस बार करारी हार का मुंह देखना पड़ा। वह अपनी जमानत तक नहीं बचा सके। चारों सीटों पर उतरे कुल 43 उम्मीदवारों में 35 अपनी जमानत नहीं बचा सके।
विज्ञापन

चुनाव आयोग के नियम के अनुसार संबंधित विधानसभा क्षेत्र में पड़े कुल वोट का अगर 1/6 यानी 16.66 फीसदी वोट कोई उम्मीदवार हासिल नहीं कर पाता है तो उसकी जमानत राशि जब्त हो जाएगी। बीसलपुर में बसपा के उम्मीदवार अनीस अहमद खां 35983 वोट हासिल कर सके। जबकि उनको अपनी जमानत बचाने के लिए यहां पड़े कुल वोट 238387 में 39731 हासिल करने थे, जिसमें वह नाकाम रहे।
जिले की चारों सीटों पर भाजपा की सीधी टक्कर सपा से हुई। सपा को छोड़कर बाकी सभी दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। सदर सीट पर बसपा के शाने अली और कांग्रेस के शकील नूरी जमानत नहीं बचा सके। वहीं पूरनपुर में कांग्रेस के ईश्वर दयाल और बसपा के अशोक राजा भी अपनी जमानत बचाने में असफल रहे। बीसलपुर में कांग्रेस की शिखा पांडेय भी जमानत नहीं बचा सकीं। बरखेड़ा में बसपा में मोहन स्वरूप और कांग्रेस के हरप्रीत सिंह चब्बा की जमानत जब्त हुई है।
विज्ञापन

पंजाब में जीते, जिले में नहीं बची आम आदमी पार्टी की जमानत - आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भले ही जबरदस्त जीत हासिल की हो लेकिन यूपी में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। आप ने बरखेड़ा और बीसलपुर में उम्मीदवार उतारे जो अपने अपनी जमानत नहीं बचा सके। बरखेड़ा में आप ने आशीष गुप्ता को उम्मीदवार बनाया था। वह मात्र 497 वोट हासिल कर सके। वहीं, बीसलपुर में आप पार्टी के डा. धर्मपाल गंगवार 652 वोट हासिल कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें