फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत में हादसा: असम हाईवे पर स्कूटी से टकराई बाइक, बहेड़ी के किसान की मौत

Sat, 05 Sep 2026 02:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पूरनपुर क्षेत्र में शुक्रवार को असम हाईवे पर बाइक और स्कूटी की टक्कर में एक किसान की मौत हो गई। इस हादसे से उनके परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे बाइक सवार किसान की असम हाईवे पर ओवरब्रिज के पास स्कूटी से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बहेड़ी क्षेत्र के रहने वाले सत्येंद्र सिंह (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मुरारपुर निवासी सत्येंद्र सिंह किसान थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पूरनपुर क्षेत्र में ठेके पर खेत ले रखा था। शुक्रवार को वह गांव के ही एक साथी के साथ बाइक से खेत पर गए थे। शाम को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। असम हाईवे पर ओवरब्रिज के पास सामने से आ रही स्कूटी से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से सत्येंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी का मामूली चोट आई। 

हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयास के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। सत्येंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनकी मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने स्कूटी चालक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें