पीलीभीत। पीलीभीत क्रिकेट लीग सीजन-1 के उद्घाटन मुकाबले में बहेड़ी बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बजरंग एलेवन को 81 रनों से पराजित कर जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया। पहले दिन बेहतर प्रदर्शन करने वाले यश मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पीएनबी एजीएम सुमित कुमार विश्वकर्मा व विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ खिलाड़ी अनिल महेंद्रू, मनीष कुमार, अवधेश गंगवार और संदीप सिंह मौजूद रहे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बहेड़ी बुल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 187 रन बनाए। यश मिश्रा ने 54 रन, असद ने 38 और कामरान ने 24 रन का योगदान दिया। बजरंग एलेवन की ओर से विक्की धूसा ने तीन, जबकि शिशिर और लक्ष्य ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में बजरंग एलवेन की टीम लक्ष्य से काफी पीछे रह गई और मुकाबला 81 रन से हार गई।