फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नकदी और ई-स्टांप प्रिंट पेपर से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
काउंटर के समीप कुर्सी पर बैठे ई स्टांप विक्रेता संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। पुरानी तहसील भवन परिसर में ई-स्टांप विक्रेता शान मोहम्मद के काउंटर पर रखा बैग चोरी हो गया। बैग में 2.79 लाख रुपये की नकदी और 84 ई-स्टांप प्रिंट पेपर थे। चोरी की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की।
विज्ञापन


मोहल्ला रजागंज निवासी शान मोहम्मद ई-स्टांप विक्रेता हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर बैग में ई-स्टांप बिक्री के 2.79 लाख रुपये और चार हजार रुपये कोर्ट फीस के 84 ई-स्टांप के प्रिंट पेपर रखे थे। बैग काउंटर पर रखा था। परिसर में रखा प्रिंटर खराब होने पर एक युवक उसे सही कर रहा था। वह सही हो रहे प्रिंटर को देखने लगा।
इस दौरान किसी ने काउंटर पर रखा बैग चोरी कर लिया। परिसर से हुई चोरी पर कई वकील और दस्तावेज लेखक एकत्र हुए। शान मोहम्मद ने चोरी की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर शान मोहम्मद से पूछताछ की। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें