पूरनपुर में निकाली गई कलश यात्रा में शामिल चीनी मिल के जीएम व अन्य कर्मचारी स्रोत : आयोजक
पूरनपुर। पूरनपुर चीनी मिल परिसर के आशुतोष महादेव देवालय से शनिवार शाम छह बजे कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा चीनी मिल कॉलोनी से चीनी मिल के समीप होकर मंदिर में आकर समाप्त हो गई। कलश यात्रा में चीनी मिल के जीएम टीपी पाल और कई कर्मचारी और अन्य लोग शामिल हुए। समारोह में 21 जून को पंचकुंडीय यज्ञ और भंडारा होगा। संवाद