फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने किया ध्ामाल

Tue, 03 Feb 2015 12:37 AM IST
परेवावैश्य/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएम इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने जमकर धूम मचाई। इस दौरान राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कॉलेज के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


क्षेत्र के अमखिड़िया स्थित कॉलेज में हुए वार्षिकोत्सव का शुभारंभ छात्र फरीद खां ने कुरान की आयत पढ़कर किया। खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री हाजी रियाज अहमद ने कॉलेज के नवनिर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि तालीम की एक ऐसी सीढ़ी है, जिसके माध्यम को हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षित करें और दूसरों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करें। सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। जिसमें अब्दुल वाहिद, मोहम्मद आकिब आदि ने हास्य नाटक ठग ठगे गए का मंचन किया। छात्रा शिखा शर्मा, शकुंतला देवी आदि ने राधा कृष्ण पर आधारित नाटक, मोहम्मद रिहान, कलीम रजा, समरीन बी, रेहान अंसारी, मुशाहिद, मोहम्मद मुजीब, मोहम्मद अरबाज, उवैस, मुस्कान बी, मोहम्मद सैफ, शबाना ने आर्केस्ट्रा की धुन पर गीत सुनाकर जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन


 इल्मा बी, विनोद कुमार, काशिफा बी, रामप्रकाश, निशा मलिक, इलियास अहमद, शबा नाज, ज्योति शर्मा, नाजिश बी ने ग्रुुप डांस कर सभी का मन मोहा। समापन पर राज्यमंत्री ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। संचालन शाहिद हुसैन व आभार प्रधानाचार्य नफीस अहमद ने जताया।
विज्ञापन


इस मौके पर संस्थापक अकील अहमद मंसूरी, इम्तियाज अल्वी, इफ्तिखार अहमद, राजू शर्मा, नरेंद्रपाल, मोहनलाल, तजम्मुल हुसैन, हरीश कुमार, छत्रपाल, सुरेंद्र कुमार, उजमा बी, खालिदा बी, फयाजा खानम, फरहा खानम, जाहिद अल्वी, जाकिर मंसूरी, मुजीब मलिक, असलम जावेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें