बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों ने नगर में शाकाहार बनो और गौरक्षा के लिए जन जागृति यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान दिल्ली में 20 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय सत्संग समारोह के आमंत्रण पत्र बांटे गए।
आसाम चौराहा स्थित एक स्थान से निकली यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुन: आसाम चौराहा पहुंचकर समाप्त हो गई। यात्रा में बाबा के तमाम अनुयायियों ने भाग लिया। यात्रा के दौरान दिल्ली में बीस फरवरी से होने वाले सत्संग समारोह के आमंत्रण पत्र भी लोगों को बांटे गए। यात्रा में ओम प्रकाश पांडेय, सियाराम पांडेय, सौरभ पांडेय, अवधेश मिश्र, अवधेश कुशवाहा, टीटू, चर्तुबिहारी, रामविलास, टीकाराम आदि प्रमुख लोग शामिल थे।