फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ ने गन्ना सेंटर से गाय को खींचकर बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की माला रेंज में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। बाघ रात गन्ना सेंटर से एक गाय को खींच ले गया और गेहूं के खेत में उसे निवाला बना डाला। इससे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

बाघ दो माह के भीतर छह व्यक्तियों की जान ले चुका है। आए दिन मवेशियों को भी निवाला बना रहा है। सोमवार की रात गांव पंडरी स्थित गन्ना सेंटर पर बिठौराखुर्द निवासी तरसेम सिंह की पालतू गाय खेत में जा पहुंची। बाघ ने गाय को दबोच लिया और एक किमी दूर खींचता हुआ गेहूं के खेत में ले गया। वहां उसे अपना निवाला बना डाला। घटना की जानकारी लोगों को मंगलवार सुबह तब हुई, जब उन्होंने गेहूं के खेत में क्षतिग्रस्त फसल को देखा। वनकर्मियों को सूचना दी तो माला रेंज के फॉरेस्टर सुरेंद्र गौतम टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गेहूं के खेत में जाकर देखा तो गाय का अधखाया शव मौके पर पड़ा था। उन्होंने बाघ के पगमार्क ट्रेस किए और गन्ना सेंटर पर काम करने वाले श्रमिकों और किसानों से फसल कटाई के दौरान सतर्क रहने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें