फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने फार्मर के घर में घुसकर पालतू कुत्ते को बनाया निवाला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। बाघों के सात वर्षों से आसपास खेत और जंगल में रहते देखने के आदी हो चुके क्षेत्र के लोगों में अब तेंदुए की दहशत हो गई है। दो माह से आसपास के आधा दर्जन गांवों में चहलकदमी कर रहा तेंदुआ घरों के अंदर घुसकर अब तक एक दर्जन पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। तेंदुए की घरों के अंदर चहलकदमी करने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

सोमवार की रात खेतों में चहलकदमी करता हुआ तेंदुआ खलीनवादा गांव में एक घर के अंदर घुसकर पालतू कुत्ते को उठाकर पास के गन्ने के खेत में ले गया और उसे अपना निवाला बना लिया। सूचना के बाद रेंजर सतेंद्र सिंह चौधरी व डिप्टी रेंजर देव ऋषि सक्सेना ने टीम के साथ मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी है। खलीनवादा फार्म निवासी हरनिन्दर सिंह ने बताया कि सोमवार की रात उनका पालतू कुत्ता घर के अंदर लगे पराली के ढेर पर बैठा था। इसी बीच खेतों की ओर से आया तेंदुआ फॉर्महाउस का दरवाजा न होने के चलते घर में घुस गया और पराली के ढेर पर बैठे कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते को मुंह में दबाकर घसीटता हुआ पास के गन्ने के खेत में ले जाकर अपना निवाला बना लिया।
इसके बाद घटना की सूचना अफसरों के अलावा क्षेत्रीय वनकर्मियों को दी गई। लेकिन रात में कोई नहीं पहुंच सका। दहशत के चलते परिजनों ने रात जागकर काटी। इधर मंगलवार सुबह वनकर्मी मौके पर पहुंचे और परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए। इससे पहले गांव सूरजपुर निवासी सर्वजीत सिंह, काले सिंह, डयूनी डाम के पास पुलिस चौकी व शिव मंदिर एवं गांव जगत निवासी अमन सरपाल, कुलजीत सिंह, सरजीत सिंह के पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। रेंजर सामाजिक वानिकी सतेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि तेंदुए की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है, क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें