फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिसंबर को लेकर अलर्ट, डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के दिन से शांति एवं सुरक्षा को लेकर नौ नवंबर को चौकस व्यवस्थाएं की गई थीं। प्रतिफल कहीं कोई छिटपुट खुराफात भी नहीं हुई। अब छह दिसंबर को लेकर शासन स्तर से अलर्ट जारी किया गया है। पुलिस अधिकारी ड्यूटी प्वाइंट से लेकर बाकी सुरक्षा पर मंथन में जुट गए हैं।
विज्ञापन

डीजीपी ओपी सिंह ने वीडियो कांफ्रेंसिंग कर ही चुके हैं। इसमें एसपी अभिषेक दीक्षित, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल से छह दिसंबर को लेकर बात की गई। खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए। अब पुलिस अधिकारी सुरक्षा को लेकर खाका तैयार करने में जुट गए हैं। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में विशेष नजर रखी जाएगी। छह दिसंबर को मुख्य चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी। पीएसी को भी लगाया जाएगा। इलाके की संवेदनशीलता के आधार पर पुलिस बल रहेगा। अफसर भी भ्रमण पर रहकर नजर रखेंगे।
सूचना हैं कि कुछ लोग मिष्ठान वितरण कर सकते हैं। वहीं एक खेमा ऐसा भी है जो विरोध दर्ज करा सकता है। उनका पता लगाकर पहले से सख्ती करने का मन अफसर बना चुके हैं। किसी तरह का विवाद और तनाव के हालात न बनें, इसके लिए सर्किल, थाना एवं चौकी प्रभारियों को चौकसी बरतने के लिए कहा गया है। खुराफातियों को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसने की भी तैयारी है। अयोध्या के फैसले के दिन जैसी सुरक्षा थी, उसी तरह से सख्ती बरती जाएगी। शराब और आतिशबाजी की दुकानें दो दिन पहले बंद कराने की भी कवायद चल रही है। इसके लिए रिपोर्ट तैयार कर पुलिस अधिकारियों ने डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन

छह दिसंबर के दिन लेकर सुरक्षा सख्त रहेगी। मिश्रित आबादी और चौराहों तक पुलिस-पीएसी तैनात की जाएगी। पुराने सुरक्षा चार्ट से लागू किए जाएंगे। खुराफात करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें