शहर के नकटादाना चौराहे के समीप फ्यूल स्टेशन पर पेट्रोल डलवाने पहुंचे बाइक सवार संवाद
- फोटो : 1
पीलीभीत। उपभोक्ताओं को पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों से बचने की जरूरत है। हड़बड़ी में फ्यूल स्टेशन पर जाने से बचें। डीएसओ ने यह अपील करते हुए कहा है कि यहां स्थितियां सामान्य हैं। जिला पूर्ति कार्यालय और फ्यूल स्टेशन संचालकों के अनुसार, जिले में पेट्रोल-डीजल की किसी तरह की कमी नहीं है।
लखीमपुर, सीतापुर, बदायूं आदि कई जिलों में फ्यूल स्टेशनों पर ग्राहकों की लंबी कतार देखी गई। इन लाइनों की फोटाे भी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं। अफवाह की वजह से लोग काफी देर तक लाइन में लगकर पेट्रोल-डीजल भरवाते दिखे।
हालांकि जिले में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया। शुक्रवार की दोपहर एक बजे शहर के गौहनिया चौराहे के पास के तीनों फ्यूल स्टेशन पर स्थितियां सामान्य दिखीं। दो-चार लोग आकर पेट्रोल ले रहे थे। हालांकि नकटादाना चौराहे के पास फ्यूल स्टेशन पर 10 से 15 लोगों की भीड़ दिखी।