फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब यूपी 26 बीसी सीरीज में मिलेंगे आकर्षक नंबर, ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Mon, 16 Nov 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। निजी वाहनों के लिए मनपसंद और आकर्षक पंजीयन नंबर लेने वालों के लिए अच्छी खबर है। जिले में यूपी 26 बीबी सीरीज के सभी उपलब्ध नंबर बुक होने के बाद परिवहन विभाग ने नई पंजीयन सीरीज यूपी 26 बीसी शुरू करने की तैयारी कर ली है। इस सीरीज के आकर्षक नंबर आम लोगों के लिए खोल दिए गए हैं। इच्छुक वाहन स्वामी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी पसंद का नंबर बुक करा सकेंगे।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि परिवहन आयुक्त कार्यालय लखनऊ के निर्देश पर जिले में वाहनों के अति महत्वपूर्ण, अति आकर्षक, महत्वपूर्ण और आकर्षक पंजीयन नंबरों के ऑनलाइन आरक्षण की व्यवस्था लागू है। इसके तहत 10 अगस्त 2026 को निजी वाहनों के लिए यूपी 26 बीबी सीरीज खोली गई थी, जो 16 नवंबर को पूरी हो गई। अब इसके स्थान पर नई सीरीज यूपी 26 बीसी जारी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि नई सीरीज के आकर्षक नंबरों का आरक्षण निर्धारित प्रक्रिया के तहत नीलामी अथवा पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए आकर्षक नंबरों की सूची परिवहन विभाग के पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। इच्छुक वाहन स्वामी पोर्टल पर उपलब्ध नंबरों को देखकर ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। नई सीरीज को पोर्टल पर प्रदर्शित करने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें