जांच में सीएचसी में संविदा पर तैनात चिकित्सक उपस्थित दर्ज कर क्षेत्र से गायब मिले। एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने जांच में मामला पकड़े जाने पर चिकित्सक डॉ. टीएन सिंह को नोटिस जारी किया है।
सीएचसी में तैनात संविदा कर्मचारियों की लापरवाही मेें सुधार नहीं हो रहा है। निर्धारित समय से ड्यूटी न पहुंचने और समय से पहले चले जाने का सिलसिला चल रहा है। हाल में ही सीएचसी के एमओआईसी निरीक्षण में कई कर्मचारियों को गैरहाजिर पकड़ लिया था। गैरहाजिर मिले कर्मचारियों का वेतन काट दिया गया। इधर, अब संविदा पर बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के तहत सीएचसी में तैनात डॉ. टीएन सिंह शुक्रवार को सीएचसी में उपस्थित लगाकर क्षेत्र में नहीं गए। जांच में मामला पकड़े जाने पर एमओआईसी डॉ. मोहम्मद असलम ने चिकित्सक को चेतावनी नोटिस जारी किया है। एमओआईसी ने बताया कि चिकित्सक की लापरवाही की जानकारी सीएमओ को दे दी गई है। दुबारा उपस्थित लगाकर क्षेत्र से गायब मिलने पर चिकित्सक की संविदा समाप्त करने की संस्तुति की जाएगी।