जहानाबाद। गांव में स्थित सरकारी शौचालय में शौच को जा रही महिला को एक युवक ने पकड़ लिया और खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार तड़के वह गांव के पंचायत घर के निकट बने शौचालय में शौच को जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में एक युवक ने उसको जबरन खेत की ओर खींच ले गया। दुष्कर्म की कोशिश की।
महिला के विरोध करने पर युवक ने हाथापाई की। महिला का पति घर पर नहीं था। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद