फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर में सो रही युवती से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। पति की गैरमौजूदगी में महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी और दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। शोर शराबे पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना के एक गांव में 14 नवंबर की रात एक बजे की है। पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि घटना की रात उसका पति बाहर मजदूरी करने गया था। घर के टूटे दरवाजे से अरुण उसके घर में उस समय घुस आया। आरोप है कि युवक ने उससे छेड़खानी करने के बाद दुष्कर्म की कोशिश की।
शोर-शराबे पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता का आरोप है कि अगले दिन उसने सेहरामऊ उत्तरी थाना पहुंचकर घटना की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस ने अब एसपी के आदेश पर पीड़िता की ओर से आरोपी अरुण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें