फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर के कमरे में लगी आग से नकदी और सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मोहल्ला डालचंद में शनिवार आधी रात के बाद घर की छत पर बने कमरे में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की लपटे देख पड़ोसियों की सूचना पर परिजन सतर्क हुए। मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किए गए। घटना से घरेलू सामान, नकदी समेत दो लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। गृहस्वामी ने रंजिशन आग लगाने की आशंका भी जताई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला डालचंद निवासी डिंपल गौड़ ने बताया कि शनिवार रात वह खाना-पीना खाने के बाद वह परिजनों के साथ घर के जमीनी तल पर ही सो रहीं थी। नीचे के तल पर ही पुत्र सक्षम के अलावा पुत्रवधू और पौत्र भी थे। आधी रात के बाद करीब तीन बजे पड़ोस के ही एक व्यक्ति ने छत पर आग की लपटें उठती देखीं। जानकारी के बाद परिजन उठे।
शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद घरों के पानी के टैंक से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक छत के हिस्से में सबकुछ जल चुका था। गृहस्वामी का कहना है कि 112 नंबर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची। तब कोतवाली जाकर सूचना दी। सूचना के बाद थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को परखा।
विज्ञापन

गृहस्वामी का कहना है कि आग लगने से एसी, वाशिंग मशीन, कमरे में रखे बेड, संदूक, कपड़े, कागजात व नकदी के अलावा कुछ जेवरात समेत दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रंजिशन आग लगाने की आशंका भी जताई। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी।




मुर्गी फार्म में लगी आग, 4500 चूजे जले
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के कटकवारा गांव में मुर्गी फार्म में आग लगने से 4500 चूजे जल गए। हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
गांव निवासी गेंदनलाल ने बताया कि उनका गांव के निकट मुर्गी फार्म है। शनिवार रात वह फार्म पर गैस सिलिंडर से चूजों को गर्माहट दे रहे थे। इस दौरान अचानक आग लग गई। आग लगने से छप्परपोश फॉर्म और उसमें पल रहे 4500 चूजे जल गए। सूचना पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की जानकारी राजस्व विभाग को भी दी गई है। आग की घटना में पांच लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें