फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: जड़ से उखड़ा विशाल पेड़, कई घंटे बाधित रहा हाईवे पर आवागमन

Sat, 18 Jul 2026 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला। शुक्रवार की रात हुई बारिश के दौरान एक विशाल वृक्ष जड़ से उखड़कर मझोला-पीलीभीत मुख्य मार्ग पर गिर गया। इससे बड़े वाहनों का आवागमन ठप हो गया। हालांकि दोपहिया और छोटे वाहन चालक किसी तरह निकलते रहे।
विज्ञापन


बारिश थमने के बाद सूचना मिलने पर न्यूरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मजदूरों को लगाकर सड़क पर गिरी भारी शाखाओं को हटाने का कार्य शुरू कराया। शाखाएं काफी बड़ी होने के कारण उन्हें हटाने में कई घंटे लग गए। करीब सुबह 11 बजे मार्ग पूरी तरह साफ हो सका, इसके बाद बड़े वाहनों का आवागमन भी सामान्य रूप से शुरू हो गया। सुबह के समय मार्ग अवरुद्ध रहने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यदि पेड़ देर रात के बजाय दिन में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें