फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत: हमलावरों ने विवाद के बाद शराब सेल्समैन को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Tue, 25 Aug 2026 10:30 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भसुंडा में मंगलवार सुबह कुछ लोगों ने देसी शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने पुलिस को हमलावरों के नाम बताए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव भसुंडा में मंगलवार सुबह देसी शराब की दुकान के सेल्समैन को गोली मारकर घायल कर दिया गया। गोली पेट में लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पैर में भी छर्रे लगे हैं। परिजनों ने घटना में शामिल लोगों के नाम पुलिस को बताए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन




गांव निवासी श्यामाचरण गंगवार (40 वर्ष) गांव में ही स्थित देसी शराब की भट्ठी पर सेल्समैन हैं। उनके घर के बाहरी हिस्से में पान मसाला और किराने की दुकान भी है। कुछ दूरी पर उनके पिता लाल बहादुर बल्ली की दुकान चलाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- डीजे की धमक से गई जान: बरेली में मंदिर जा रही महिला की मौत, तेज आवाज के बीच अचानक जमीन पर बैठी, फिर न उठी

परिजनों के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब आठ बजे पड़ोसी गांव चौसरा के दो-तीन लोग डनलप (भैंसागाड़ी) लेकर बल्ली खरीदने पहुंचे थे। वे पहले लाल बहादुर की दुकान पर गए। उनके कहने पर बल्ली डनलप पर लदवाई जा रही थी। इसी दौरान वे श्यामाचरण की दुकान पर पहुंच गए। किसी बात को लेकर उनका श्यामाचरण से विवाद हो गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने तमंचे से श्यामाचरण को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी, जबकि कुछ छर्रे दाएं पैर में भी लगे। वारदात के बाद आरोपी पैदल ही चौसरा की ओर भाग गए।

घायल ने परिजनों को बताए हमलावरों के नाम
गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल श्यामाचरण ने उन्हें गोली मारने वालों के नाम बताए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जानकारी मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। 

हालत बिगड़ने और बेहोशी के कारण पुलिस श्यामाचरण से पूछताछ नहीं कर सकी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस को हमलावरों के नाम बताए हैं।
 
विज्ञापन

पुराने मुकदमे की भी सामने आई बात
परिजनों के अनुसार, जिन लोगों पर गोली मारने का आरोप है, उनसे उनका काफी पुराना मुकदमा भी चल रहा है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। हालांकि मंगलवार को गोली मारने की घटना से पहले विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें