फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रास्ते में घेरकर युवक पर की फायरिंग, बाइक सवार हमलावरों का वीडियो वायरल

Thu, 05 Mar 2026 06:32 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को रास्ते में घेर लिया। एक हमलावर ने उस पर फायर कर दिया। युवक ने किसी तरह खुद को बचाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 
विज्ञापन
बाइक सवार हमलावर ने किया फायर - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में गांव गजरौला जप्ती निवासी बादल सिंह को रास्ते में घेरकर जान से मारने की नीयत से बाइक सवारों ने फायर किया। उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं बाइक सवार आरोपी का तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

विज्ञापन


घटना बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे की है। मंजीत सिंह ने बताया कि उनका भतीजा बादल सिंह (22) घर से गांव घाटमपुर गुरुद्वारा जा रहा था। रंजिशन उसे रास्ते में रोककर जान से मारने की नीयत से उस पर आरोपियों ने फायर किया। घटना के बाद आरोपी बाइक सवार तमंचा लहराते हुए चले गए। 

पुलिस ने मंजीत की ओर से मझारा तराई निवासी मनप्रीत सिंह, अंश, बड़ी नहर के समीप रहने वाले अमृत, जगरूप, आकाश, मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के सनी गोस्वामी, मझारा तराई के अनमोल मान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बाइक सवारों का तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रंजिशन घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें