फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: परिजन ने डांटा तो नाराज होकर घर से गया युवक, होली के दिन पेड़ पर लटका मिला शव

Thu, 05 Mar 2026 05:21 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में होली के दिन एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता लगा कि परिजन की डांट से नाराज होकर युवक तीन मार्च को घर से चला गया था। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक तीन मार्च की शाम से घर से निकलने के बाद से लापता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फील्ड यूनिट की मदद से साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि परिजनों की डांट से नाराज होकर युवक घर से गया था।

विज्ञापन


थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम दियूरी के निकट चार मार्च को सुबह करीब साढ़े 11 बजे ग्रामीणों ने यूकेलिप्टिस के पेड़ पर एक युवक का शव लटका देखा। शव दिखाई देने पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गजरौला ब्रजवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और शव को नीचे उतरवाया। 

घर से नाराज होकर गया था युवक 
जांच के दौरान मृतक की पहचान थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदहा निवासी सुभाष (19 वर्ष) पुत्र रामप्रताप के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता रामप्रताप ने पुलिस को बताया कि तीन मार्च की शाम किसी बात को लेकर परिजनों ने सुभाष को डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर से चला गया था और देर रात तक नहीं लौटा। 
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। घटनास्थल पर फील्ड यूनिट की टीम भी पहुंची और मौके से साक्ष्य एकत्र किए। थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। किसी प्रकार का कोई आरोप सामने नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें