फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पिता की हत्या कर थाने पहुंचा बेटा, बोला- रोज-रोज की कलह से परेशान हो मार डाला

विज्ञापन
​शिशुलाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। नशेबाजी और रोज-रोज के झगड़े से आजिज आकर इकलौते बेटे ने रविवार शाम सिर पर लोहे की रॉड मारकर पिता की हत्या कर दी। इसके बाद वह खुद थाने पहुंचा और कहा, रोज-रोज की कलह से परेशान होकर उसने अपने पिता को मार डाला है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा (लाइन पार) निवासी रवि यादव ने पुलिस को बताया कि रविवार सुबह करीब 11 बजे शराब के नशे में आए पिता शिशु लाल (44) उससे गालीगलौज करने लगे। उस समय तो किसी तरह उन्हें शांत करा दिया। शाम करीब साढ़े चार बजे वह फिर से झगड़ा करने लगे। इसके बाद लोहे की रॉड लेकर उसे दौड़ा लिया। वह भागकर छत पर पहुंचा तो पिता वहां भी आ गए। उसे मारने की कोशिश की तो वही रॉड छीनकर उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे उनकी मौत हो गई। सीओ पूरनपुर विशाल चौधरी ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



कभी उसे तो कभी पत्नी को पीटते थे



रवि ने पुलिस को बताया कि पिता अक्सर नशे में कभी उसके साथ तो कभी पत्नी के साथ मारपीट करते थे। कई महीनों से यही चल रहा था। कलह की वजह से वह तीन दिन से काम पर भी नहीं जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें