अमरिया। थाना क्षेत्र के ग्राम चठिया नियाज में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति पर मारपीट और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता सना ने अमरिया पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 22 अगस्त की अपराह्न करीब ढाई बजे उसके पति ने गाली-गलौज करते हुए उस पर हमला किया। उसके साथ मारपीट करने के बाद आरोपी ने बच्चों को भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उसका पति उसे घर पर नहीं रखना चाहता और आए दिन विवाद करता रहता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद