फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उधार के रुपये मांगने पर घर में घुसकर परिवार पर हमला

Sun, 15 Mar 2026 10:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उधार दिए रुपये वापस मांगने पर एक व्यक्ति के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने पीड़ित के साथ ही उसकी पत्नी और पुत्री को भी पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम रमपुरिया निवासी सूरजपाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि गांव के ही सुम्मेरलाल ने उससे करीब 20 हजार रुपये उधार लिए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहा था। हर बार टालमटोल करता रहा। आरोप है कि 14 फरवरी की रात करीब आठ बजे उसने सुम्मेरलाल से दोबारा रुपये वापस करने को कहा। इसी बात से नाराज होकर सुम्मेरलाल, उसकी पत्नी पुष्पा और पुत्र दीपक, आकाश व मनोज उसके घर में घुस आए। उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
शोर सुनकर जब उसकी पत्नी और पुत्री बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। घटना के दौरान आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें