बीसलपुर में मंचन के दौरान प्रदर्शन करते चौपाई कलाकार संवाद
बीसलपुर। कला ईश फाउंडेशन कार्यालय पर रविवार को होली मिलन समारोह एवं चौपाई समागम हुआ। इसमें चौपाई गायन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
समारोह में पहुंचे लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं। लोगों को मिष्ठान खिलाया गया। इस मौके पर चौपाई समागम कार्यक्रम हुआ। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए कलाकारों ने चौपाई गायन किया। कार्यक्रम के समापन पर चौपाई कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने की। सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। संचालन चौधरी प्रदीप पटेल ने किया। कलाकारों ने प्रदर्शन के दौरान नृत्य गान किया। व्यवस्था में श्यामाचरण मौर्य, रवि कुमार, वीरेंद्र कुमार और रूपलाल का सहयोग रहा। संवाद