लिटिल एंजिल्स स्कूल के हिरोशिमा व नागासाकी में परमाणु बम से मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यार्थियों ने शहर में पीस डे मनाया और पीस मार्च निकाला।
स्कूल में हुए कार्यक्रम में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर स्कूल के प्रबंधक डॉ. संजीव अग्रवाल ने सफेद कबूतरों व रंग बिरंगे गुब्बारों को आसमान में उड़ाया। प्रबंधक ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए कहा कि शांति का मार्ग अपना कर सबकों जीता जा सकता है। हिंसा का मार्ग किसी के लिए अच्छा नहीं होता। उन्होंने बताया कि नोबल पुरस्कार विजेता यूसुफ मलाला जई व कैलाश सत्यार्थी ने लोगो की भलाई के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर दूसरे विश्व युद्ध में मारे गए लाखों लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रधानाचार्य सीमा अग्रवाल ने कहा कि क्रोध को नियंत्रित करके चारों ओर शांति फैलाए जिससे वातावरण में सबके प्रति सद्भावना हो। प्राची, श्रेया, अरुक्षिता, राशी, प्रगति, सुरभी, ईशा, मुस्कान, तानिया, क्रीति, आदि ने गीत प्रस्तुत किए। दीपक सक्सेना ने सम्राट अशोक का प्रभाव नाटक का मंचन किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने गौहनिया चौराहा, गांधी स्टेडियम रोड, स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, आदि पर पीस मार्च निकाला।