पांच सौ व एक हजार के नोट बंद होने से जिले भर के एटीएम भले ही जवाब दे गए हैं लेकिन पीलीभीत पब्लिक स्कूल की क्राफ्ट प्रदर्शनी में लगा एटीएम खूब चला। इस एटीएम ने बच्चों ने रूपये निकालकर मस्ती की।
पीलीभीत पब्लिक स्कूल में आयोजित बाल मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि करुणा शंकर शुक्ला ने विशिष्ट अतिथि जीएम बेग व शकूर सर के साथ संयुक्त रूप से किया। मेले में बच्चों ने एटीएम के अलावा पेपर जिराफ, चिड़ियाघर, बोटल गार्डन, बाल हैंगिंग, हावड़ा ब्रिज, की रिंग्स, स्टिंग लाइट, विंडमिल, सिटी वाटर सप्लायर सहित कई मॉडल बनाए साथ ही खानपान के स्टाल व पेंटिंग भी लगाए गए। बच्चों के बनाए इन मॉडल को अतिथियों के साथ अभिभावकों ने भी जमकर तारीफ की। प्रदर्शनी में लगे बाल एटीएम काफी पसंद किया गया। बच्चों ने गत्ते से बनी इस मशीन में कार्ड लगाकर करेंसी निकाली। प्रबंधक रियाजुद्दीन व प्रधानाचार्य मल्लवी गुप्ता ने प्रदर्शनी के सफल आयोजन के लिए बच्चों व उनकी सहयोगी शिक्षक शिक्षिकाओं को बधाई दी। यहां असमा, जीनोफर, नाजनीन, फरहा, आसिया, नेहा, प्रगति, शगुफ्ता, सबा, हुदा, अर्शी, अंदलीब, कुसुम, हिना, आकाश, शाहिद, मुशाहिद, आफान, शहबाज, नूर अफ्जा, शहनबाज, हुजैफा, नीरज, सहित कई लोग थे।