फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पैतृक संपत्ति के विवाद में वृद्धा से मारपीट, तीन पर रिपोर्ट

Tue, 27 Oct 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पीलीभीत। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद एक बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बनाते हुए एक व्यक्ति ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर वृद्धा को पीटा। बीच बचाव करने पहुंचे महिला के बेटे और पोते को भी पीट दिया। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

लोधी धर्मशाला के निकट निवासी विनय कुमार ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनकी 70 वर्षीय दादी गंगादेवी उनके घर पर रहती हैं। उनके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर चाचा हरदयाल का घर है। 24 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी दादी घर के बाहर टेंट हाउस की दुकान पर बैठी थीं। इसी दौरान चाचा हरदयाल अपने पुत्र सागर और पुष्कर के साथ आए और तीनों ने दादी के साथ गालीगलौज करते हुए संपत्ति लेने के लिए दबाव बनाने लगे। शोर सुनकर उनके पिता हरचरन और बड़े भाई निर्मल पहुंच गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। मारपीट में गंगादेवी को चोटें आईं। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि सुनगढ़ी पुलिस ने हरदयाल, सागर और पुष्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें