फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चक्का फेंक प्रतियोगिता में आशुतोष ने मारी बाजी

विज्ञापन
बीसलपुर डायट में चक्का फेंक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करता प्रतिभागी।स्रोत:आयोजक
विज्ञापन
बीसलपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान चक्का फेंक में बीसलपुर के आशुतोष अवस्थी प्रथम रहे। प्रतियोगिता में जनपद के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता में शिक्षक वर्ग में बिलसंडा के शैलेंद्र कुमार ने प्रथम, अमरिया के नवीन कुमार ने द्वितीय तथा पूरनपुर के रवि भदौरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिक्षिका वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में बिलसंडा की रुचि गुप्ता प्रथम रहीं। सौ मीटर दौड़ में जूही अरोड़ा ब्लॉक मरौरी व पूरनपुर ब्लाॅक से विकास गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दो सौ मीटर दौड़ में ब्लॉक मरौरी की शिवानी व ब्लाॅक अमरिया के राकेश कुमार कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के शिक्षक एकल वर्ग में बिलसंडा ब्लॉक के मोहम्मद मन्नान रजा खान और शिक्षिका एकल वर्ग में ललौरी खेड़ा की सुजाता सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालीबाॅल के शिक्षक वर्ग में बिलसंडा ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन के डबल शिक्षक वर्ग में बिलसंडा ब्लॉक ने बाजी मारी।
विज्ञापन

खो-खो की शिक्षिका वर्ग में ब्लॉक बीसलपुर विजेता रहा। प्रतियोगिताएं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुनीता बिष्ट के निर्देशन में हुई। मंच का संचालन प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें