फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नरेश पैंथर्स ने 38 रनों से जीता तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच

विज्ञापन
कलीनगर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के ​खिलाड़ियो को किया गया पुरस्कृत।स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
कलीनगर। नगर में चल रहे यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच नरेश पैंथर्स और मझारा हंटर की टीम के बीच हुआ। जिसमें नरेश पैंथर्स ने जीत दर्ज की। बेहतर प्रदर्शन करने पर सूरज को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान पर क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। बुधवार को मझारा हंटर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नरेश पैंथर्स की टीम ने 16 ओवर में 10 विकेट खोकर 166 रन का लक्ष्य बनाया। टीम के सूरज ने सर्वाधिक 58 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मझारा हंटर की टीम निर्धारित 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। मैच में आकाश पांडेय और सलमान ने निर्णायक, कौशल पांडेय और वरुण शर्मा ने कॉमेंटेटर, परीक्षित पांडेय और अनुराग पांडेय ने स्कोरर की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें