फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीड़ित अशोक नगर वाले नहीं मनाएंगे होली

Tue, 22 Mar 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/ हजारा।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बसाने के प्रयास न करने पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पंचायत में होली नहीं  मनाने का लिया गया निर्णय
शीघ्र न बसाने पर आमरण अनशन की दी चेतावनी
शारदा के कटान से बेघर होकर जंगल किनारे खानाबदोशों सा जीवन गुजार रहे ग्राम अशोक नगर के पीड़ित परिवार इस बार होली नहीं मनाएंगे। यह निर्णय आबादी के एक स्थान पर मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। पंचायत के बाद पीड़ितों ने प्रशासन पर पीड़ितों को बसाने के लिए अब तक कोई प्रयास न किए जाने का आरोप लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उन लोगों को शीघ्र बसाने की व्यवस्था न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

शारदा नदी की बाढ़ हर साल क्षेत्र में तबाही मचाती है। वर्ष 2001 से 2007 तक कटान कर शारदा ने ग्राम अशोक नगर का वजूद ही मिटा दिया था। कटान पीड़ित बसने के लिए सुरक्षित स्थान न मिलने पर गांव के समीप स्थित जंगल किनारे झोपड़ी आदि डालकर बस गए थे। उसी समय से कटान पीड़ित परिवार वहां खानाबदोशों सा जीवन गुजार रहे हैं, लेकिन अब वन महकमे के अधिकारी उन्हें उजाड़ने की बात कह रहे हैं। मंगलवार को कटान पीड़ितों की बैठक हुई, जिसमें प्रशासन पर अब तक बसाने के प्रयास न करने का आरोप लगाते हुए कहा गया कि वन विभाग के कर्मचारियों ने भी अब उनको खदेड़ने के प्रयास शुरू कर उनका उत्पीड़न शुरू कर दिया है, जिसे किसी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बैठक में बसाने के प्रशासन की ओर से इंतजाम न होने पर इस बार होली न मनाने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शनकारियों ने डीएम और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा। ज्ञापन में प्रशासन की ओर से उन लोगों को बसाने के प्रयास न होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी गई। पंचायत में संपूर्णानंद, राधेशयम गुप्ता, प्रधान प्रदीप कुमार, जयसिंह राजपूत, रामाशंकर, हुकुम सिंह, कमलेश राजभर, कुलदीप सिंह, रामधारी सिंह, स्वर्ण सिंह, रणवीर सिंह आदि थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें