फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पर्यटक के रूप में बुजुर्गों घूमा टाइगर रिजर्व

Wed, 15 Nov 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
चूका बीच घूमने पहुंचे बुजुर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटकों के लिए खुल गया टाइगर रिजर्व और चूका बीच
विज्ञापन

वृद्धजनों को वापसी में दिखा तेंदुआ और बाघ
वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर डीएम और वन संरक्षक ने किया शुभारंभ
टाइगर रिजर्व का पर्यटन सीजन धूमधाम से शुरू हुआ। डीएम शीतल वर्मा, वन संरक्षक वीके सिंह, एसपी कलानिधि नैथानी ने वृद्धजनों को पुष्प देकर स्वागत कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद महोफ रेंज के गेट नंबर एक पर नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर शुभारंभ किया गया। वृद्धाश्रम के वृद्धजनों ने पहले पर्यटक के रूप में टाइगर रिजर्व का लुत्फ उठाया। सफारी के दौरान पर्यटक वृद्धजनों को अगल-अलग स्थान पर तेंदुआ और बाघ भी दिखाई दिए।
विज्ञापन

देश के सभी टाइगर रिजर्व के साथ पीलीभीत टाइगर रिजर्व भी बुधवार को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। इसके लिए वन विभाग ने कई दिन पहले से तैयारियां की थीं। महोफ रेंज मेें बने गेट नंबर एक पर मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। इसके लिए वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को अतिथि के रूप में वन विभाग ने आमंत्रित किया था। सुबह विभाग केे वाहन से 13 बुजुर्गों को पीलीभीत से महोफ रेंज ले जाया गया। यहां डीएम शीतल वर्मा, वन संरक्षक वीके सिंह, एसपी कलानिधि नैथानी सहित कई अधिकारियों ने बुजुर्गों को गुलाब का फूल एवं कैप भेंटकर टाइगर रिजर्व के सफल सीजन का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वृद्धजनों एवं पर्यटकों की मौजूदगी में पहले एसपी ने नारियल फोड़ा इसके बाद डीएम और वन संरक्षक ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पर्यटक सीजन का विधिवत शुभारंभ किया। उद्घाटन के बाद वृद्धजनों को जंगल और चूका स्पॉट की सैर कराई गई। वापसी में बुजुर्गों को तेंदुआ और बाघ देखने का अवसर मिला। वन संरक्षक ने बताया कि एनटीसीए की गाइड लाइन के अनुसार इस बार पर्यटन सीजन को दो पालियों में संचालित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुशासित पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नियमों को भी सख्ती से लागू किया जाएगा। इस मौके पर सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह, डीएफओ कैलाश प्रकाश, आदर्श कुमार, रेंजर वीके गुप्ता, अनिल शाह, डीके श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर मोबिन आरिफ, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार, वीशू चक्रवर्ती, कंधईलाल, अनिल महेंद्रू सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें