फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बरसात रुकते ही जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, 2026 मरीजों की ओपीडी

Wed, 13 Aug 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
मनोज, रूपपुर कमालू - फोटो : पुलिस
विज्ञापन
पीलीभीत। बरसात रुकते ही बदलते मौसम के साथ तेज धूप गर्मी ने मरीजों की सेहत पर प्रभाव डाला। जिला अस्पताल में मंगलवार को 2026 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इससे सुबह आठ बजे से ही मरीजों की पर्चा केंद्र से लेकर ओपीडी और दवा केंद्र तक लंबी कतार लगी रही। व्यवस्थाओं को संभालने के लिए स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। करीब 400 से ज्यादा मरीज वायरल बुखार के देखे गए।
विज्ञापन

लगातार बरसात के बाद मंगलवार को सुबह ही तेज धूप निकल आई। तेज गर्मी का भी लोगों को एहसास हुआ। ठंडे मौसम के बाद गर्मी का अहसास बढ़ने से लोगों में वायरल फीवर की भी समस्या ज्यादा देखी गई। मंगलवार सुबह आठ बजे से जिला अस्पताल के अंदर से ओपीडी ब्लॉक के बाहर तक मरीजों की कतार देखी गई। सुबह आठ बजे से दो बजे तक 2026 मरीजों का जिला अस्पताल में परामर्श रहा। मरीजों को बुखार में लंबी लाइनों से जूझना पड़ा।
इधर मेडिसिन कक्ष में मरीजों का तांता लगा रहा। भीड़ के चलते धक्कामुक्की भी मरीजों मेें होती रही। दूर दराज से आए कुछ मरीजों को दवा केंद्र से आधी अधूरी दवाएं दी गईं तो कुछ मरीज विशेषज्ञ चिकित्सक को ढूंढते हुए दिखाई दिए। फिजिशियन डॉ. रमाकांत सागर ने बताया, मौसम के वायरल बुखार के सर्वाधिक मरीज है। इसमें खानपान के साथ परहेज की सख्त आवश्यकता है। बेहतर व्यवस्थाओं के लिए स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों को जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

-
गिरने से पैर में फैक्चर हो गया था। एक्सरे कराने के बाद दवा ली, लेकिन दवा केंद्र पर स्टाफ द्वारा ट्यूब नहीं होने की बात कही।- मनोज, रूपपुर कमालू
-
कई दिनों से कमरे में दर्द था, मांसपेशी के चिकित्सक को दिखाना था, लेकिन आज वह मौजूद नहीं है। कल आने को बोला है। - नत्थूलाल, न्यूरिया

मनोज, रूपपुर कमालू- फोटो : पुलिस

मनोज, रूपपुर कमालू- फोटो : पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें