फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडीटोरियम के रूप में निखरेगा गांधी प्रेक्षागृह

Sun, 07 Jun 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी स्टेडियम स्थित गांधी प्रेक्षागृह जल्द नए रंग रूप में दिखेगा। 36 लाख की लागत से आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराकर इसे वातानुकूलित ऑडीटोरियम के रूप तैयार जाएगा। डीएम के निर्देश पर इसकी कार्य योजना अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर के बीच स्थित गांधी स्टेडियम के साथ ही प्रेक्षागृह बना हुआ है जिसमें सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यक्रम होते रहते हैं और वैवाहिक एवं अन्य कार्यक्रमों में भी इसकी खासी उपयोगिता है लेकिन रखरखाव के अभाव में इसकी स्थिति काफी जर्जर होती जा रही है। कुर्सियां टूटने लगी हैं और पंखे आदि भी खराब हो रहे हैं।

प्रेक्षागृह को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए डीएम ने अधिकारियों को निर्देश देकर 36 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इन धनराशि से कुर्सियां, पर्दे, इंटीरियर डेकोरेशन, शौचालय, स्टेज आदि को बेहतर बनाया जाएगा साथ ही पांच केवीए के दो एसी लगाए जाएंगे। विद्युत की आपूर्ति के लिए 70 केवीए के जनरेटर लगाने कभी भी योजना है।
विज्ञापन

रखाव को बनेगी कमेटी
प्रेक्षागृह के रखरखाव के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। इस कमेटी के माध्यम से इसकी बुकिंग की जाएगी। सूत्रों की मानें तो नए रंग रूप में तैयार होने के बाद इसके किराए में भी बढ़ोत्तरी की जाएगी।
00
गांधी प्रेक्षागृह शहर का प्रमुख हाल है। इसमें आए दिन कार्यक्रम होते हैं। इसे आधुनिक बनाने के लिए 36 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। जल्द काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

ओएन सिंह, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें