जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं में दौड़ में भाग लेते प्रतिभागी। स्रोत आयोजक
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिला खेल कार्यालय की ओर से जिला स्तरीय एथलेटिक्स, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ में आर्यराज और शगुन ने बाजी मारी।
प्रतियोगिताओं का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि एसडीएम सदर श्रद्धा सिंह, नायब तहसीलदार सदर प्रखर सिंह ने संयुक्त रूप से किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री बालक वर्ग में गौरव ने प्रथम, अमित राजपूत ने द्वितीय और नितिन भास्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में सविता देवी प्रथम, सीतू देवी द्वितीय और बबीता तृतीय रहीं। ट्रैक स्पर्धाओं में 100 मीटर बालक वर्ग में आर्यराज, बालिका वर्ग में पूर्णिमा गंगवार विजेता रहीं। 200 मीटर में बालक वर्ग में आर्यराज और बालिका वर्ग में शगुन पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में अर्पित त्रिवेदी व बालिका वर्ग में पूर्णिमा गंगवार विजेता रहीं, जबकि 800 मीटर बालक वर्ग में नितिन भास्कर और बालिका वर्ग में सविता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
फील्ड स्पर्धाओं में गोला फेंक बालक वर्ग में अनुज कुमार और बालिका वर्ग में पायल प्रथम रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में प्रत्यक्ष मिश्रा व बालिका वर्ग में आलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रज्वल और बालिका वर्ग में गौरी विजेता रहीं। खो-खो प्रतियोगिता में बालक वर्ग में यंग क्लब और बालिका वर्ग में यूथ क्लब ने खिताब जीता।
पुरस्कार वितरण सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर और जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने किया। इस दौरान निर्णायक मंडल में वेटलिफ्टिंग कोच महेश कुमार, फुटबॉल कोच अविनाश शर्मा, हॉकी कोच प्रगति सिंह, तैराकी कोच दीपक बिष्ट सहित कई प्रशिक्षक और खेल शिक्षक मौजूद रहे।