फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रतनपुरी रम्पुरा में बाघ ने गाय को मार डाला

Wed, 28 Jan 2026 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के मरौरी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रतनपुरी रम्पुरा में बाघ की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बुधवार को बाघ ने खेत के नजदीक एक गाय को मार दिया।
विज्ञापन

बाघ की चहलकदमी से लोग खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, वहीं पशुपालकों की चिंता भी बढ़ गई है। बुधवार को ग्राम रम्पुरा निवासी लखन लाल पुत्र कल्याण के गन्ने के खेत में बाघ ने एक गाय को हमलाकर मार दिया। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मौके पर बाघ के पैरों के निशान भी मिले, इससे लोगों में दहशत फैल गई।
सूचना मिलने पर वन विभाग और स्थानीय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाते हुए लगातार गश्त शुरू कर दी है। ग्रामीणों को सतर्क रहने, अकेले खेतों की ओर न जाने और बच्चों पर विशेष नजर रखने की अपील की गई है। मौके पर डिप्टी रेंजर शेर सिंह, वन दरोगा नवीन सिंह बोरा, जगन्नाथ सहित कई वनकर्मी मौजूद रहे। डिप्टी रेंजर ने ने किसी भी आपात स्थिति की तुरंत सूचना देने का ग्रामीणों से आग्रह किया है, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें