बीसलपुर आर्य समाज भवन में प्रवचन करते नेत्रपाल आर्य । संवाद
बीसलपुर। बरेली से आए आर्यसमाज के विद्वान नेत्रपाल आर्य ने कहा कि आर्यसमाज हिंदुओं के लिए कवच का काम कर रहा है।
नेत्रपाल आर्य ने आर्यसमाज भवन में चल रहे तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को प्रवचन करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद ने आर्यसमाज की स्थापना कर हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा काम किया है। इस काम की जितनी तारीफ की जाए कम है।
भरतपुर (राजस्थान) से आईं विदुषी प्रियंका आर्या ने कहा कि आर्य समाज आडंबरो और पाखंडों का विरोध करता है। आगरा से आए नरेंद्र अग्निहोत्री ने कहा कि आर्य समाज अंधविश्वास का कड़ा विरोधी है। आर्य समाज ने अंधविश्वासों का खंडन करते हुए समाज को काफी हद तक अंधविश्वास से मुक्त किया है। जयधोष, शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले हुए हवन में उपस्थित सभी लोगों ने आहुतियां डालीं।
बीसलपुर आर्य समाज भवन में प्रवचन करते नेत्रपाल आर्य । संवाद