फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: एस्ट्रोटर्फ के निर्माण की मिली मंजूरी, स्टीमेट शासन को भेजा

Wed, 30 Jul 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
शहर के गांधी स्टेडियम में दौड़ लगाते युवा फाइल फोटो - फोटो : समधन की गलियों में बह रहा बारिश का पानी।
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के गांधी स्टेडियम की खेल सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वॉलीबाल, बास्केटबॉल कोर्ट के बाद हॉकी के लिए एस्ट्रोटर्फ के निर्माण की मंजूरी मिली है। इसका स्टीमेट भी शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शहर के गांधी स्टेडियम के मैदान में पीछे की बाउंड्रीवाल के करीब से जलभराव की समस्या रहती है। जरा सी बारिश में आधे मैदान में पानी भर जाता है। मैदान में सुधार और हॉकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रोटर्फ बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसकी स्वीकृति मिल गई है। खेल कार्यालय की ओर से इस मैदान का स्टीमेट भेज दिया गया है। जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह ने बताया कि करीब नौ करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एस्ट्रोटर्फ हॉकी खेल मैदान की ऊंचाई जमीन से करीब साढ़े तीन फुट रहेगी। इससे पीछे के हिस्से में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान भी हो जाएगा। इस मैदान पर अंतर राष्ट्रीय स्तर के हॉकी मैच भी कराए जा सकेंगे। बताया कि स्टेडियम में हॉकी खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास कराया जाता है। प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें