फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के लिए 100 सीटों की मिली स्वीकृति

विज्ञापन
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज। - फोटो : 1
विज्ञापन
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज को फिर एक बार एनएमसी (राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग) की ओर से 2026-27 के लिए 100 सीटों पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के शैक्षिक सत्र के संचालन की हरी झंडी मिल गई है। नई 100 सीटों पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन तैयारियों में जुट गया है। संभावना है कि अक्तूबर माह के प्रथम सप्ताह से इस सत्र का प्रारंभ किया जाए। अब मेडिकल कॉलेज में 200 से बढ़कर 300 छात्र-छात्राएं हो जाएंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग पर स्थित मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में फिर एक बार उपलब्धि हासिल हुई है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से आए पत्र के अनुसार, पूर्व में 200 सीटों के सापेक्ष नई 100 अतिरिक्त एमबीबीएस सीटों को हरी झंडी दे दी है। पिछले वर्ष भी कॉलेज को 100 सीटों पर प्रवेश की दूसरी बार अनुमति मिली थी, तब मेडिकल कॉलेज में 200 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके थे। इस बार नए शैक्षिक सत्र शुरू होने के बाद 100 सीटों पर फिर से एनएमसी ने हरी झंडी दी है।
काउंसिलिंग के बाद जल्द ही इन सीटों में देश-प्रदेश से आकर छात्र-छात्राएं प्रवेश लेंगे। भविष्य में अब मेडिकल कॉलेज पीलीभीत से निकलने वाले चिकित्सकों की संख्या बढ़कर 300 हो जाएगी, जो पीलीभीत का नाम रोशन करेंगे। वहीं, चिकित्सा क्षेत्र में भी पढ़ाई के बीच ही बच्चे मरीजों को जिला अस्पताल में परामर्श देना सीखेंगे। इससे भर्ती मरीजों को भी फायदा पहुंचेगा, अक्तूबर माह से नया सत्र शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन



वर्जन

मेडिकल कॉलेज को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की ओर से 100 सीटों पर शैक्षिक सत्र प्रारंभ करने की अनुमति मिली है। अक्तूबर से इसका संचालन शुरू होगा। इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन

- डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें