फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: महिला छात्रावास और ऑडिटोरियम के निर्माण को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक में 60 सीट का महिला छात्रावास व 500 सीट का बनेगा ऑडिटोरियम, 12 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन

पीलीभीत। बेटियों की पढ़ाई को सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में प्रयास जारी है। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक पीलीभीत में 60 सीट क्षमता वाले महिला छात्रावास व 500 सीट क्षमता वाले आधुनिक ऑडिटोरियम के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री व जिले के सांसद जितिन प्रसाद ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से इन कार्यों की स्वीकृत मिलने की जानकारी लोगों को दी है।
राजकीय पॉलीटेक्निक पीलीभीत में बनने वाला महिला छात्रावास जिले की उन छात्राओं के लिए अच्छी खबर है, जो ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों से तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन लंबी दूरी तय करती हैं। सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध होने से छात्राओं का समय बचेगा, पढ़ाई का बेहतर माहौल मिलेगा और अभिभावकों का विश्वास भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

छात्रावास के निर्माण पर लगभग 4.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें छात्राओं के रहने के लिए आधुनिक कमरे, स्वच्छ पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, अध्ययन कक्ष, शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे बेटियों को सुरक्षित वातावरण में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
इसके साथ ही राजकीय पॉलीटेक्निक पीलीभीत में 500 सीट क्षमता वाले अत्याधुनिक ऑडिटोरियम बनेगा। इस ऑडिटोरियम के निर्माण पर लगभग 7.54 करोड़ रुपये खर्च होंगे। ऑडिटोरियम में तकनीकी सेमिनार, प्लेसमेंट ड्राइव, रोजगार मेले, कार्यशालाएं, वैज्ञानिक सम्मेलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, नवाचार प्रदर्शनियां और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जा सकेंगी।
विज्ञापन

वर्तमान में बड़े कार्यक्रमों के आयोजन के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं, जिसके कारण कई बार कार्यक्रम सीमित संसाधनों में आयोजित करने पड़ते हैं। नए ऑडिटोरियम बनने से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उद्योगों तथा तकनीकी संस्थानों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी। इसी तरह राजकीय पॉलीटेक्निक पूरनपुर में भी 500 सीट के ऑडिटोरियम निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन स्तर पर इसकी भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें