गांधी सभागार के बाहर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मौजूद राज्यमंत्री। स्रोत सूचना विभाग
पीलीभीत। कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में सोमवार को गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने सीडीओ केके सिंह के साथ 38 नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
इसमें सदर विधानसभा क्षेत्र के शहर, अमरिया, ललौरीखेड़ा और मरौरी विकास खंड क्षेत्र की नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल रहीं। इसके साथ ही महिला कल्याण विभाग की ओर से कन्या सुमंगला योजना 0.2 के बच्चों को स्वीकृति पत्र और पांच बालिकाओं को हाइजीन किट बांटीं गई। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी युगल किशोर सांगुडी, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रगति गुप्ता, बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित नव चयनित आंगनबाड़ी मौजूद रहीं। संवाद