फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाल वाटिका में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका-तीन में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शहर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में बाल वाटिका एक और दो की सुविधा नहीं है। यहां बाल वाटिका-तीन संचालित है। इसमें 40 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। बाल वाटिका में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र 31 मार्च 2026 को पांच वर्ष पूरी होनी चाहिए। इस बाल वाटिका में पांच से छह वर्ष आयु वर्ग के छात्र को ही प्रवेश दिया जाता है। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं। इसमें केंद्रीय कर्मचारी को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके साथ ही राज्य कर्मचारी के बच्चे को भी वरीयता दी जाती है। बाल वाटिका की 10 सीटों पर आरटीई के तहत लॉटरी के जरिए प्रवेश दिया जाएगा। यह व्यवस्था भी ऑनलाइन रहेगी। संवाद
विज्ञापन

कक्षा-11 में होंगे 40 से अधिक सीटों पर प्रवेश
पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा-11 में साइंस और कामर्स में 40-40 सीट हैं। इस बार दोनों वर्ग में 40 से अधिक सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया पूरी जाएगी। सीबीएसई हाईस्कूल का रिजल्ट घोषित होेते ही कक्षा-11 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें