रविवार को नगर के एक बारात घर में आयोजित अपना दल के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि कमेरा समाज सभी बातों में आगे है, लेकिन राजनीतिक चेतना में पीछे है। इस वजह से समाज में उसकी कोई पहचान नहीं है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि पार्टी की इच्छा है कि कमेरा समाज के लोग अगुआ बनकर चलें और किसी के पीछे न चलें।
अपना दल किसान मंच के प्रांतीय अध्यक्ष विक्की मौर्य, प्रांतीय नेता महेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष बृजनंदन गंगवार, बरेली जिलाध्यक्ष रघुवीर पटेल, शाहजहांपुर जिलाध्यक्ष राजीव पटेल, बदायूं जिलाध्यक्ष महेंद्र पटेल, जिला मंत्री प्रमोद पटेल, सुभाष पटेल, मनोहर सिंह और प्रेम सागर पटेल आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। अध्यक्षता सीपी पटेल और संचालन गजेंद्र पटेल ने किया। आयोजन समिति के प्रमोद पटेल ने आगंतुकों का आभार जताया।
हर जिले में जिपं चुनाव लड़ाएगी पार्टी
इससे पूर्व चीनी मिल अतिथि गृह में पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आगामी जिला पंचायत चुनाव के सिलसिले में उन्होंने पूरे प्रदेश के सभी जिलों का दौरा करने की रणनीति बनाई है। इसी रणनीति के तहत वह अब तक 47 जिलों का दौरा कर चुकी हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में सभी जिलों में पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाया जाएगा।