फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 1396 बूथों पर पिलाई गई पोलियो खुराक

Sun, 21 Jun 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ के शुभारंभ के दौरान डीएम ओएन सिंह ने कहा कि आम जनता की सहभागिता व स्वास्थ्यकर्मियों की मेहनत के चलते ही सुखद परिणाम देखने को मिले हैं। इसमें तभी सफलता मिल सकती है जब शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो दवा पिलाई जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया। सीएमओ डॉ. ओम चौहान ने यूनीसेफ के अधिकारियों से पोलियो कार्यक्रम की सघन मानीटरिंग करने की बात कही। कहा कि यदि कही कोई लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सीएम चतुर्वेदी, यूनीसेफ के डीएमसी फैजान खान, डॉ. टीएन राय, बीएमसी रीना मिश्रा, विकास सक्सेना आदि मौजूद रहे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि जिले भर में 1396 बूथों पर पोलियो दवा पिलाई गई है। इस बार 367693 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया था। उन्होंने बताया कि 22 जून से 26 जून तक 694 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएगी। इसके अलावा 175 ट्रांजिट टीमें व 41 मोबाइल टीमें भी दवा पिलाने का कार्य करेगीं।
विज्ञापन

बीसलपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधीक्षक डॉ. ठाकुर दास ने स्वास्थ्य केंद्र गेट पर एक बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। अधीक्षक ने बताया कि इस अभियान के तहत क्षेत्र के 45098 घरों के 49462 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें