फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कार्य में लापरवाही बरतने पर 12 पर्यटन गाइड से जवाब तलब

Sat, 18 Jan 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पर्यटन सत्र के दौरान दिए गए निर्देशों का पालन करने में हुई लापरवाही पर 12 गाइडों से जवाब-तलब किया गया। शुक्रवार को एक दिन के लिए सभी 12 गाइडों को पर्यटन में प्रवेश पर प्रतिबंध भी लगाया गया। अफसरों की कार्रवाई से गाइडों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को भ्रमण कराने की जिम्मेदारी गाइडों के जिम्मे है। करीब 90 गाइड पीटीआर के पर्यटन सत्र के दौरान लगाए गए हैं। जंगल सफारी के दौरान कई गाइडलाइन का पालन कराने के साथ ही सैलानियों की राय आदि को व्हाइट बोर्ड पर लिखवाने के निर्देश दिए गए।
जंगल सफारी के दौरान बाघों की मौजूदगी देखे जाने पर दूरी बनाने को लेकर भी निर्देश दिए गए। इसको लेकर बकायदा पर्यटन सत्र से पूर्व प्रशिक्षण भी कराया गया था, लेकिन इसके बावजूद सत्र के दौरान कुछ गाइड अपने कर्तव्यों का सही से निर्वाहन नहीं कर पाए। विभागीय अफसर इस दिशा में निगरानी कर रहे थे।
विज्ञापन

इसके बाद शुक्रवार को 12 गाइडों को कार्य में लापरवाही बरतने पर एक दिन के लिए पर्यटन सत्र में प्रवेश के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके अलावा संबंधित गाइडों से जवाब भी तलब किया गया है। अफसरों की कार्रवाई से अन्य गाइड और सफारी चालकों में भी हड़कंप मचा हुआ है। डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि जंगल सफारी के दौरान नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।इसके साथ ही नियमित रूप से व्हाइट बोर्ड पर सैलानियों से राय लिखवाने की हिदायत भी दी गई है, लेकिन कुछ गाइड इसपर अमल नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर सख्ती बरती गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें