फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: आईटीआई में प्रवेश का एक और मौका, अब 7 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अगस्त से शुरू होने वाले प्रशिक्षण सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। प्रदेश सरकार ने प्रवेश प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त की रात 12 बजे तक कर दी है। इसके साथ ही आवेदन पत्र में हुई त्रुटियों को सुधारने के लिए भी अभ्यर्थियों को 48 घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से जारी सूचना में बताया कि प्रदेश के सभी राजकीय आईटीआई में संचालित विभिन्न व्यवसायों व टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से 211 संस्थानों में संचालित 10 दीर्घकालीन व्यवसायों में प्रवेश के लिए यह निर्णय अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है। तिथि बढ़ने से अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को आवेदन का अवसर मिल सकेगा।
बताया गया कि ऑनलाइन आवेदन के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी से विवरण भरने में कोई त्रुटि हो गई है तो आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसे दो दिन (48 घंटे) का समय संशोधन के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रवेश पंजीकरण शुल्क सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 250 रुपये, जबकि सभी महिला अभ्यर्थियों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें