प्रतियोगिता जीतने के बाद तीनों खिलाड़ी। स्त्रोत खिलाड़ी
पीलीभीत। मुरादाबाद मंडल में हुई यूपी/यूके बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शहर के तीन खिलाड़ियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर शहर का नाम ही नही रौशन किया, बल्कि अलग-अलग वर्ग में स्थान भी हासिल किया।
शहर के युवा भी अब देश-प्रदेश में हो रही बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। शनिवार को मुरादाबाद मंडल में हुई ओपन मिस्टर यूपी /यूके बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अनिकेत राजपूत ने प्रदेश भर से आए युवाओं में मेंस फिजिक्स वर्ग में अपनी बॉडी का बेहतर प्रदर्शन कर तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, मोहित राजपूत ने 50 से 55 किलो वजन वर्ग के प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल किया। वीरू ने 60-65 किलो वजन में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पांचवां स्थान पाया। तीनों खिलाड़ियों ने अपने अच्छे प्रदर्शन का श्रेय शहर के जिम प्रशिक्षक राहुल प्रजापति को दिया। संवाद