फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दुकानों के निर्माण के विरोध में फूटा गुस्सा, जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलीनगर में ​विरोध प्रदर्शन करते लोग। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
कलीनगर। नगर पंचायत की जमीन पर दुकानों के निर्माण के लिए स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है। रविवार को निर्माण शुरू कराने की भनक लगने पर सैकड़ों लोग जुलूस निकालकर मौके पर पहुंचे। प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कलीनगर के वार्ड नंबर तीन स्थित करीब डेढ़ बीघा जमीन पर दुकानों के निर्माण की योजना को लेकर पिछले एक माह से विवाद चल रहा है। रविवार को जैसे ही जेसीबी से जमीन की खोदाई शुरू हुई, स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे। 100 से अधिक लोग नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध किया।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भूमि पर पहले आयुर्वेदिक अस्पताल और बायोगैस प्लांट संचालित थे। जो खंडहर होने के बाद नगर पंचायत की ओर से हटवा दिए गए। ऐसे में नगरवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां अस्पताल, रजिस्ट्री कार्यालय या बरातघर बनाया जाना चाहिए। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन बिना जनसहमति के दुकानों के निर्माण की योजना लागू कर रहा है, जो पूरी तरह मनमानी है। इससे पहले भी लोगों ने विरोध कर कार्य रुकवाया था, लेकिन एक बार फिर अचानक काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन

विरोध को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया है। प्रदर्शन में तेजराम पासवान, चयन बाबू, राम सनेही, प्रवेश कुमार, अवनीश कुमार, संचित कुमार और वेदप्रकाश सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। बाद में कुछ लोग विधायक बाबूराम पासवान से भी मिले और जनहित में निर्णय लेने की मांग की। इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही कोई निर्णय नहीं निकाला गया तो विवाद जमीन पर विवाद और भी बढ़ सकता है। संवाद

कलीनगर में विरोध प्रदर्शन करते लोग। स्रोत सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें