फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर से बाइक लेकर निकले किसान का दूसरे दिन मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। घर से बाइक से निकले गांव कढेरचौरा के किसान रजनीश (25) का शव दूसरे दिन गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर एक पंपिंग सेट के पास मिला।
विज्ञापन


रजनीश शनिवार को घर से बाइक लेकर निकले थे। शाम तक उनके घर न लौटने पर परिजन ने तलाश की। दूसरे दिन रविवार को गांव रम्पुरा कोन में एक किसान के पंपिंग सेट के समीप उनका शव मिला। बाइक शव के पास खड़ी थी। दूसरे दिन भी बाइक खड़ी हाेने पर किसान रंजीत सिंह जब बाइक के पास पहुंचे, तो रजनीश का शव देखा। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। कोतवाल पवन कुमार पांडेय ने बताया कि रजनीश अपनी जमीन को तीन साल के लिए ठेके पर देना चाहता था। परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इससे नाराज होकर रजनीश घर से शनिवार को बाइक लेकर निकल गए थे। मौत का कारण शव के पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें