पांच दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक न कराए जाने से लोगों का गुस्सा प्रदर्शन में बदल गया। रविवार सुबह ही कस्बे के बीस से अधिक लोग इकट्ठे होकर उपकेंद्र पर पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। लोगों ने जल्द कार्रवाई न करने की मांग की, प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ जेई ने अभद्रता का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री योगी ने तीन दिन के अंदर ट्रांसफार्मर ठीक कराए जाने के निर्देश दिए हैं। पर कस्बे में पांच दिन से फुंके ट्रांसफार्मर की बिजली विभाग सुध नहीं ले रहा। कस्बे में लगातार लो वोल्टेज की शिकायत है। कई इलाकों की बिजली सप्लाई ठप होने से पानी सप्लाई में भी समस्या आ रही है। परेशान लोग इकट्ठे होकर उपकेंद्र पर एसडीओ से बात करने पहुंचे थे। वहां उन्हें अपनी समस्या नहीं रखनी दी गई तो लोग नारेबाजी करते लगे। प्रदर्शन करने वालों में मुनेंद्रपाल सिंह, रामौतार, आनंदपाल गुप्ता, विजयपाल गुप्ता, नसीम अंसारी, निजामुद्दीन, छोटे राठौर, संजय गुप्ता, जागेश भारती, प्रमोद अवस्थी, राजेश सिंह, सुशील सिंह आदि शामिल रहे।
0 दुर्घटना को न्योता दे रहा चौराहे पर टूटा तार
शहर के रेलवे स्टेशन चौराहा के पास एक बिजली का तार टूटकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर एक कुत्ते की मौत हो गई। इसकी सूचना लोगों ने विभाग को दी। पर इसे ठीक कराना तो दूर विभाग ने तार की सप्लाई तक बंद नहीं की है। बरसात के मौसम में यह तार दुर्घटनाओं को खुला न्योता दे रहा है।
0 तीसरी बार बदला गया ट्रांसफार्मर छह घंटे में फुंका
पूरनपुर। मोहल्ला साहूकारा (लाइनपार) नगर पालिका के वार्ड सात का तीसरी बार बदला गया ट्रांसफार्मर सिर्फ छह घंटे चलकर ही फुंक गया। ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद शुक्रवार शाम को नया ट्रांसफार्मर रखवाया गया था। सप्लाई शुरू होने के बाद शनिवार सुबह करीब चार बजे फुंक गया। इसके बाद रविवार शाम को दूसरा ट्रांसफार्मर रखवाया गया। आपूर्ति शुरू होने के कुछ घंटे बाद वह फुंक गया। जिसके बाद से सप्लाई गुल है। जेई सुधीर शर्मा ने बताया कि सोमवार देर शाम तक फिर ट्रांसफार्मर बदलवाकर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
0 बिजली ट्रिपिंग की समस्या हल कराने की मांग
बीसलपुर। गांव मंडरा सुमन निवासी संजय शर्मा ने बिजली विभाग के अधिशासी अभिंयता को पत्र भेजकर बिजली ट्रिपिंग की समस्या का स्थाई रूप से समाधान कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि विभागीय हीलाहवाली के चलते पूरे क्षेत्र में पिछले काफी समय से बिजली ट्रिपिंग की समस्या चल रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।